

पहाड़ी महासुई डाॅट काॅम में आपका स्वागत है
आप सभी को जय मसीह की, पहाड़ी महासुई डाॅट काॅम में आपका स्वागत है। ये वैबसाईट सभी पहाड़ी भाषा बोलने वालों के लिए बनाई गई है। इस वैबसाईट को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वे लोग जो सिर्फ पहाड़ी भाषा ही बोलना जानते है उन तक प्रभु का सुसमाचार पहुंचे और वे लोग सत्य को जाने। क्योंकि लिखा है "तुम सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वंतत्र करेगा। "इस वैबसाईट में आपको प्रभु यीशु के बारे में बहुत सारी चीजें देखने और सुनने को मिलेंगी।
इसमें आपको मसीह गाने, बाईबल कहानी, मसीह कविताएं और मसीह नाटक सुनने को मिलेगें। ये वैबसाईट मसीह यीशु के तथ्यों को लेकर बनाई गई है।
इस वैबसाईट में आपको रोहडू की तस्वीरें देखने को मिलेंगी और सांस्कृतिक तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी। इसमें तस्वीरों का टैब बनाया गया है जिसमें आप बहुत सी तस्वीरों को देख सकते है। कुछ सांस्कृतिक कपड़े पहने हुए लोगों को भी देख सकते है।
शिमला जो रोहडू का जिला है सबसे अच्छी और स्वच्छ जगह है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। इस वैबसाईट में आपको शिमला के बारे में पुरी जानकारी मिलेंगी। आपको कैसे शिमला जाना है कहां घुमना है और कैसे वापिस जाना है पूरी जानकारी आपको इसके द्वारा प्राप्त होगी और भी बहुत सी जानकारी आपको मिलेगी।


इसमें आपको सुनने के लिए मसीह गीत, कहानियां, कविताएं और नाटक मिलेगें। जिसके द्वारा आप यीशु के बारे में बहुत सी बातें जान सकते है। हम आशा करते है कि इन सभी को सुनने के बाद आप बहुत सी आशिश को प्राप्त करगें। आप इन सभी गानों,कविताओं,नाटक और कहानियों को सुनें और आन्नद उठाएं।